जमशेदपुर/ Afroz Mallik सामाजिक संस्था यात्रा एक नई जीवन की शुरुआत की ओर से नवरात्रि समापन पर भिलाई पहाड़ी में कन्या पूजन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व संस्था की अध्यक्ष रीना सिंह ने किया. इस अवसर पर कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन, उपहार और आशीर्वाद प्रदान किया गया.

संस्था की ओर से बताया गया कि यह आयोजन नारी शक्ति के सम्मान और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश देने के उद्देश्य से किया गया. कार्यक्रम में संस्था की महामंत्री सविता, सदस्य अर्जुन और सूरज रजत मुख्य रूप से उपस्थित रहे. सभी ने कन्याओं का देवी स्वरूप मानकर उनका स्वागत और पूजन किया.

संस्था अध्यक्ष रीना सिंह ने कहा कि नवरात्रि केवल देवी आराधना का पर्व नहीं है, बल्कि यह हमें यह भी सिखाता है कि समाज में नारी का आदर करना और उसे उचित स्थान देना आवश्यक है. वहीं महामंत्री सविता ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और बेटियों के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत बनाते हैं.
स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना की और संस्था द्वारा समाजहित में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की.

