जमशेदपुर/ Afroz Mallik कदमा न्यू फार्म एरिया पूजा कमिटी और सोनारी सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति द्वारा बनाए गए भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन शुक्रवार को पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने पूजा- अर्चना और फीता काटकर किया. इस अवसर पर पूर्व मंत्री ने पंडाल की सुंदरता और समिति के सदस्यों की सराहना की. उन्होंने कहा कि पंडाल आकर्षक है और मां दुर्गा के दर्शन हेतु बुजुर्गों और महिलाओं के लिए उत्कृष्ट व्यवस्था की गई है.

पूर्व मंत्री ने देवी मां दुर्गा से आशीर्वाद प्राप्त कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और शांति की कामना की. उन्होंने कहा कि मां भगवती हर कष्ट का निवारण करती हैं और मां के स्मरण मात्र से सभी समस्याओं का समाधान संभव है.

इस अवसर पर उन्होंने शहरवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए अपील की कि सभी लोग पूरे हर्षोल्लास और भक्तिमय माहौल में सपरिवार दुर्गोत्सव का आनंद लें.

