जमशेदपुर/ Paramveer Patro देशभर में आज से शारदीय नवरात्रि 2025 की शुरुआत हो रही है. इसके साथ ही केंद्र सरकार का बड़ा कदम भी अमल में आ गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को राष्ट्र के नाम संबोधन में घोषणा की थी कि नवरात्रि के प्रथम दिन से पूरे देश में जीएसटी बचत उत्सव शुरू होगा.

इससे पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया था कि 22 सितंबर से जीएसटी रिफॉर्म्स लागू हो जाएंगे. इन रिफॉर्म्स के तहत रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े कई सामानों की कीमतों में गिरावट आई है. इसमें डेयरी उत्पाद, एसी, फ्रिज, कार-बाइक समेत कई उपभोक्ता वस्तुएं शामिल हैं.
नए ढांचे के अनुसार अब देश में केवल दो जीएसटी स्लैब – 5% और 18% ही लागू रहेंगे. केंद्र सरकार ने रिफॉर्म्स के तहत कई आवश्यक वस्तुओं को जीएसटी से पूरी तरह मुक्त कर दिया है. इनमें सबसे अहम खाद्य सामग्री है. इसके अलावा 5% और 18% स्लैब में आने वाले कई उत्पादों को भी छूट दी गई है. सरकार का दावा है कि इस कदम से महंगाई पर अंकुश लगेगा और आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी.
इधर जीएसटी में कटौती के बाद जमशेदपुर में उत्साह का माहौल है. लोगों ने बताया कि आम जनता के लिए बड़ी राहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने दी है. इससे समाज के हर तबके को लाभ मिलेगा. जो पैसा बचेगा इससे लोग अपने दूसरे जरूरी चीजों में इस्तेमाल कर पाएंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने इसी साल दो बार आम लोगों को टैक्स में बड़ी राहत दी है. जीएसटी में इतना बड़ा रिफॉर्म हुआ है. इससे बाजार में गति आएगी. गरीब लोगों को राहत पहुंचेगी. और महंगाई में लगाम लगेगा. लोगों में काफी उत्साह है क्योंकि एक तो जीएसटी में कटौती दूसरा फेस्टिवल का ऑफर इसे आम जनता में दोहरी खुशी है. दुकानदारों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
