जमशेदपुर/ Prerna Ojha राष्ट्रीय खेल दिवस 2025 के अवसर पर पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार और पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को टीनप्लेट स्टेडियम में एक दिवसीय जिला स्तरीय ग्रामीण तथा स्वदेशी जनजातीय एवं हैंडबॉल खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया.

इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न प्रखंडों से 335 खिलाड़ियों ने भाग लिया. कुल आठ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें गुलेल, मटका दौड़, भारा दौड़, गेंडी दौड़ और हैंडबॉल प्रतियोगिता प्रमुख रहे. बालक वर्ग में पूर्वी सिंहभूम की टीम विजेता रही, जबकि बालिका वर्ग में आर डी भट्टा की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया.

मुख्य अतिथि सांसद विद्युतवरण महतो और विशिष्ट अतिथि उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया. सांसद ने कहा कि जनजातीय खेल हमारी संस्कृति की धरोहर हैं, जिन्हें संरक्षित और पुनर्जीवित करना आवश्यक है.
समापन समारोह में अपर उपायुक्त भगीरथ प्रसाद ने विजेता खिलाड़ियों और टीमों को पुरस्कार वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं. आयोजन की सफलता में जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पंचानन उरांव, प्रशिक्षिका सुप्रभा पांडा, खेल उद्घोषक श्याम कुमार शर्मा और जिला खेल समन्वयक महेश तिर्की सहित कई सदस्यों का विशेष योगदान रहा.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
