जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ मंगलवार को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने साकची हाई स्कूल में बच्चों को कृमिनाशक दवा खिलाकर किया. इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल, डीआरसीएचओ डॉ. रंजीत पांडा समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे.

उपायुक्त ने कहा कि 1 से 19 वर्ष तक के हर बच्चे को कृमिनाशक दवा जरूर दी जाए ताकि कृमि संक्रमण को समाप्त किया जा सके. 19 सितंबर को मॉप-अप राउंड चलाया जाएगा ताकि कोई भी बच्चा छूट न जाए.
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कृमि संक्रमण बच्चों में कुपोषण, खून की कमी और मानसिक व शारीरिक विकास में बाधा उत्पन्न करता है. इसलिए हर बच्चे को साल में दो बार दवा देना आवश्यक है.
अभियान को सफल बनाने के लिए एएनएम, आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका और आशा कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया. अभिभावकों से अपील की गई कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से कृमिनाशक दवा दिलाएं ताकि भविष्य की पीढ़ी स्वस्थ रह सके.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
