जमशेदपुर/ Afroz Mallik पूर्व शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर जमशेदपुर के विभिन्न मुस्लिम संगठनों ने गहरा शोक व्यक्त किया. संगठन के प्रतिनिधि स्वर्गीय सोरेन के आवास पहुंचे और उनके परिवारजनों से मिलकर संवेदना प्रकट की. इस दौरान शोकसभा में शामिल नेताओं ने उनके बड़े पुत्र सोमेश सोरेन से भेंट कर उनके उज्जवल भविष्य के लिए दुआ की.

रामदास सोरेन के निधन से झारखंड की राजनीति और शिक्षा जगत को गहरा आघात लगा है. समाज के विभिन्न वर्गों ने उनकी राजनीतिक और सामाजिक योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.
शोक प्रकट करने वालों में हाजी फाउंडेशन के संयोजक फजल खान, रूहानी मरकज के अध्यक्ष हसन रिजवी, शौहदाये करबला कमेटी जमशेदपुर के अध्यक्ष अनवर अली और महासचिव अब्बास अंसारी, मोमिन कांफ्रेंस के मोहम्मद शाहिद अंसारी और मोहम्मद तनवीर आलम, साथ ही युवा समाजसेवी फिरासत खान शामिल थे. सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वह इस दुख की घड़ी में शोकाकुल परिवार को धैर्य और शक्ति प्रदान करे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
