जमशेदपुर: नगरपालिका (आम) चुनाव 2026 के लिए नामांकन प्रक्रिया का औपचारिक शुभारंभ हो गया है. पहले दिन मानगो नगर निगम, जुगसलाई नगर परिषद और चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में नामांकन प्रपत्रों की अच्छी- खासी बिक्री दर्ज की गई.

मानगो नगर निगम में महापौर पद के लिए कुल 6 अभ्यर्थियों ने नामांकन प्रपत्र खरीदा, जबकि वार्ड सदस्य पद के लिए 120 अभ्यर्थियों ने प्रपत्र लिया.
वहीं जुगसलाई नगर परिषद में अध्यक्ष पद के लिए कुल 6 अभ्यर्थियों ने नामांकन प्रपत्र खरीदा, जबकि वार्ड सदस्य पद के लिए 18 अभ्यर्थियों ने प्रपत्र लिया.
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में अध्यक्ष पद के लिए 3 अभ्यर्थियों ने नामांकन प्रपत्र खरीदा, जबकि वार्ड सदस्य पद के लिए 22 अभ्यर्थियों ने प्रपत्र लिया. जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए प्रथम दिन नाम निर्देशन प्रपत्र खरीदने वालों में निलोफर हुसैन, डौली मलिक, अर्चना दूबे, मुस्सर्रत खातुन और बलबीर कौर प्रमुख हैं.
मानगो नगर निगम के महापौर पद के लिए नाम निर्देशन प्रपत्र खरीदने वालों में कुमकुम श्रीवास्तव, साईस्ता परवीन, अनीता देवी, काकोली महतो, जेबा कादरी और रायमुनी सुंडी शामिल हैं.
चाकुलिया नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नाम निर्देशन प्रपत्र खरीदने वालों में संध्या रानी सरदार, सुजाता मुर्मू और शीलावती टुडू प्रमुख हैं. नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन ही बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों की सक्रियता से स्पष्ट है कि इस बार निकाय चुनाव में मुकाबला दिलचस्प होने की संभावना है.

