जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड अंतर्गत भुरकाडीह गांव के नामों टोला में शनिवार तड़के एक बड़ा हादसा हो गया. लगातार बारिश के बीच 60 वर्षीय शिवानी भकत का मिट्टीनुमा घर भरभरा कर गिर पड़ा. घटना सुबह लगभग चार बजे की है.


जानकारी के अनुसार शिवानी भकत अपने घर में सोई हुई थीं. अचानक उनका मिट्टी का मकान धराशायी होकर गिर गया. हालांकि इस हादसे में वे बाल- बाल बच गईं, लेकिन घटना के बाद से भयभीत और सहमी हुई हैं. उनका कहना है कि बचे हुए मकान का हिस्सा भी कभी भी गिर सकता है, जिससे रात गुजारना मुश्किल हो रहा है.
गरीबी के कारण उनके पास इतना साधन नहीं है कि वह अपना घर दोबारा बना सकें. फिलहाल यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि पोटका प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग की नजर कब इस गरीब महिला पर पड़ती है और क्या उसे सरकारी राहत मिल पाती है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
