जमशेदपुर/ Prerna Ojha उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की उपस्थिति में शनिवार को पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन और श्री सत्य साई संजीवनी अस्पताल, जमशेदपुर के बीच मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए. यह समझौता विशेषकर मुसाबनी प्रखंड के दूरस्थ क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं और शिशुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर केंद्रित है.

समझौते के तहत गर्भवती महिलाओं की समय पर जांच, उच्च जोखिम वाली गर्भावस्थाओं की पहचान, सुरक्षित प्रसव (सिजेरियन सहित), शिशुओं का टीकाकरण एवं स्क्रीनिंग, कुपोषण निवारण और प्रसवोत्तर देखभाल सुनिश्चित की जाएगी. साथ ही किशोरी बालिकाओं के लिए जागरूकता शिविर भी आयोजित किए जाएंगे. जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों के लिए नि:शुल्क सर्जिकल सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी.
श्री सत्य साई संजीवनी अस्पताल, जमशेदपुर स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर जागरूकता अभियान, क्षमतावर्धन कार्यशाला और स्वास्थ्य शिविर आयोजित करेगा. इस पहल का उद्देश्य आकांक्षी प्रखंड मुसाबनी में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करना है तथा यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी मां और शिशु आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित न रहे.
यह समझौता ज्ञापन 25 जुलाई 2025 से प्रभावी होगा और प्रारंभिक रूप से 2 वर्षों तक लागू रहेगा. इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल और श्री सत्य साई संजीवनी अस्पताल, जमशेदपुर के प्रतिनिधि उपस्थित रहे

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
