जमशेदपुर/ Afroz Mallik एमजीएम थाना क्षेत्र के छोटाबांकी डैम के पास बुधवार को खारंगझार के प्रसिद्ध मोबाइल दुकानदार रॉनी का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों ने शव देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की.

पुलिस के अनुसार, घटनास्थल के पास रॉनी की स्कूटी खड़ी मिली और उसकी जेब से सल्फास की गोली बरामद की गई. प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, आसपास के लोगों का कहना है कि घटनास्थल की स्थिति संदिग्ध है, जिससे हत्या की संभावना भी जताई जा रही है.
जांच के दौरान पुलिस को रॉनी के मोबाइल फोन में उसका आखिरी व्हाट्सएप स्टेटस “अलविदा” लिखा मिला, जिसने पूरे मामले को और रहस्यमय बना दिया है. सूत्रों के अनुसार, रॉनी पिछले कुछ दिनों से पारिवारिक तनाव में था.
फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच आत्महत्या एवं हत्या दोनों कोणों से की जा रही है. इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है और लोग स्तब्ध हैं.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
