जमशेदपुर: एमजीएम थाना क्षेत्र के पिपला के सामने स्थित बाघानंद गांव से एक दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है. जहां शनिवार को 37 वर्षीय परशुराम टुडू की हत्या उसकी पत्नी और उसके प्रेमी ने कर दी. घटना के बाद सनसनी फ़ैल गई. फिलहाल पुलिस ने सुमन टुडू को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है.

बताया जा रहा है कि मृतक अपनी पत्नी सुमन टुडू के साथ खेत गए थे, लेकिन लौटते समय केवल पत्नी ही घर पहुंची. परिवार वालों के पूछने पर सुमन ने पहले कहा कि दोनों घर लौट आए हैं, लेकिन जब परशुराम नहीं मिले तो खोजबीन शुरू की गई. बाद में खेत से परशुराम का शव बरामद हुआ. परिवार का आरोप है कि सुमन टुडू ने अपने बॉयफ्रेंड हेनंडल जूरी, जो गालूडीह का रहने वाला है, के साथ मिलकर परशुराम की हत्या की है. इस वारदात को कटारी और डंडे से अंजाम दिया गया. परशुराम का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि उसका बॉयफ्रेंड हेनंडल जूरी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है.

