जमशेदपुर: साकची थाना क्षेत्र अंतर्गत मरीन ड्राइव सड़क पर बुधवार दोपहर करीब एक बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई जब चार युवकों द्वारा एक युवक के साथ मारपीट की जा रही थी. पुलिस की समय पर पहुंच से संभावित बड़ा हादसा टल गया.

विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भुईयांडीह के चार युवक मिलकर एक युवक को पीट रहे थे. इसी दौरान गश्ती पुलिस की नजर घटना पर पड़ी. पुलिस को आते देख तीन युवक मौके से फरार हो गए.
पुलिस ने एक युवक को मौके से पकड़ लिया, जिसकी पहचान अविनाश कुमार के रूप में हुई है. उसे पूछताछ के लिए साकची थाना ले जाया गया है.
इधर, मारपीट का शिकार युवक भी अफरा-तफरी के बीच मौका देखकर वहां से भाग निकला. फिलहाल घटना के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और फरार युवकों की तलाश में जुटी है.

विज्ञापन
