जमशेदपुर: साकची थाना अंतर्गत मरीन ड्राइव गोलचक्कर के पास एक तेज़ रफ्तार कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी. इस घटना में स्कूटी सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए. टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी सड़क के दूसरी ओर जा गिरी.


इधर कार सवार तीन युवक भागने लगे पर स्थानीय लोगों ने खदेड़कर एक युवक को पकड़ा और जमकर पिटाई कर दी, जबकि कार में सवार एक युवती मौके से फरार हो गयी. घायलों मे डिमना रोड परमानंद निवासी संतोष कुमार और उनकी पत्नी खुशबू देवी शामिल है. घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया है. संतोष को हल्की चोटें आई है जबकि खुशबू को जायदा चोट लगी है. संतोष ने बताया कि वो अपनी पत्नी के साथ साकची से दवाई लेकर घर जा रहे थे जबकि कार मरीन ड्राइव से होकर आ रही थी. मरीन ड्राइव चौक पर कार ने उन्हे अपनी चपेट में ले लिया. वहीं स्थानीय लोगों के अनुसार कार में एक युवक और युवती सवार थे. दोनो शराब का सेवन कर रहे थे. पुलिस युवक को पकड़कर थाने ले गई है.

