जमशेदपुर/ Afroz Mallik मानगो स्थित ओल्ड पुरुलिया रोड पर हल्की सी बारिश भी बड़ी मुसीबत बन जाती है. सड़क पर पानी इस कदर भर जाता है कि राहगीरों और स्थानीय लोगों का गुजरना मुश्किल हो जाता है.

विज्ञापन
स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के पानी की निकासी की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है. हर बार हल्की बारिश में भी सड़क तालाब बन जाती है. जलजमाव के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. खासकर बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को काफी परेशानी होती है.
नागरिकों ने सवाल उठाया है कि क्या प्रशासन को इस समस्या की जानकारी नहीं है? क्या नगर निगम या संबंधित विभाग को इसकी ज़िम्मेदारी नहीं लेनी चाहिए ? स्थानीय लोगों ने कहा कि हर बार जनता ही प्रशासनिक लापरवाही का खामियाजा क्यों भुगते? उन्होंने जनप्रतिनिधियों और नगर प्रशासन से जल्द स्थायी समाधान की मांग की है.

विज्ञापन
