जमशेदपुर: मानगो के उलीडीह थाना क्षेत्र स्थित बिरसा चौक के पास सोमवार को सड़क निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद छिड़ गया. दोनों ओर से हंगामा होने पर मौके पर तनाव की स्थिति बन गई. सूचना पाकर उलीडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हस्तक्षेप करते हुए विवाद को शांत कराया.

एक पक्ष का आरोप था कि इलाके में नशे का कारोबार और सट्टा- मटका का धंधा चलता है, जबकि दूसरा पक्ष सड़क निर्माण के दौरान जमीन पर अतिक्रमण कर बाउंड्री वॉल खड़ी करने का आरोप लगा रहा था. बस्ती के लोगों का कहना है कि जबरन सड़क पर बाउंड्री बनाई जा रही थी, जिसे उन्होंने हटाया.
उलीडीह थाना के एएसआई बीके किस्कू ने बताया कि सड़क निर्माण को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था. पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत कर मामला शांत कराया है. आगे दोनों पक्षों को थाना बुलाकर मध्यस्थता के बाद नगर निगम द्वारा सड़क निर्माण का कार्य कराया जाएगा. बता दें कि मानगो नगर निगम की ओर से उक्त सड़क का निर्माण कराया जा रहा है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
