जमशेदपुर/ Afroz Mallik मानगो थाना अंतर्गत पृथ्वी उद्यान में बने एक शेड से शनिवार दोपहर एक युवक का शव बरामद किया गया जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान बिहार के पटना निवासी सतीश चौधरी के रूप में हुई है. बताया जाता है कि मृतक राजमिस्त्री का काम करता था और अपने ससुराल में रहता था.

सूचना मिलते ही मानगो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक की बहन रामावती देवी ने बताया कि आज सुबह उसका भाई मॉर्निंग वॉक के लिए निकला था. दोपहर तक जब घर नहीं पहुंचा तो उसकी खोजबीन शुरू की गई इसी दरमियान पता चला कि पृथ्वी उद्यान मे उसके भाई ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. यह आत्महत्या है या हत्या पुलिस दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
