जमशेदपुर (Afroz Mallik) के मानगो पुराने पुल से गुजरनेवाले केबल में मंगलवार दोपहर को अचानक आग लगने से थोड़ी देर के लिए अफरा- तफरी मच गया. बता दें कि पुल से कई विभागों का अंडरग्राउंड केबल पाइप के जरिए पार किया गया है. उन्हीं केबलों में अचानक मंगलवार दोपहर आग लग गई.

विज्ञापन
केबल से धुआं निकलता देख पुल पर भीड़ इकट्ठी हो गई. किसी ने इसकी सूचना मानगो नगर निगम के कार्यपालक सुरेश यादव और पुलिस को दी. जिसके बाद मौके पर पुलिस और मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव पहुंचे. इसके बाद तत्काल इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई. जहां अग्निशमन विभाग ने तत्काल आग पर काबू पाया. फिलहाल आग के कारणों का पता लगाया जा रहा है. गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ.
विज्ञापन

