जमशेदपुर/ Afroz Mallik मानगो नगर निगम चुनाव को लेकर गुरुवार को बाबर खान के आवासीय कार्यालय में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया. बैठक में शहर के बुद्धिजीवी वर्ग के बीच मेयर पद के लिए आपसी सहमति बनाने पर चर्चा की गई, ताकि वोटों का बंटवारा रोका जा सके और एक सक्षम उम्मीदवार को मैदान में उतारा जा सके.

बैठक को संबोधित करते हुए बाबर खान ने कहा कि मानगो मेयर का चुनाव मानगो के वजूद का चुनाव है और यही चुनाव क्षेत्र की दशा और दिशा तय करेगा. उन्होंने कहा कि यदि सहमति बनती है तो मानगो पहली बार इतिहास रच सकता है, जहां मानगो में जन्मी बेटी, बहू या बहन मेयर बनेगी. बाबर खान ने कहा कि कई ऐसे लोग भी चुनाव मैदान में उतरेंगे जो अपने कार्यकाल में मानगो वासियों को शुद्ध पेयजल तक उपलब्ध नहीं करा सके, लेकिन अब बड़े- बड़े विकास कार्यों का दावा कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि मानगो की समस्याओं को वही बेहतर समझ सकता है जो यहीं के बीच रहकर लोगों की परेशानियों को महसूस करता है.
उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी अफसाना खानम मेयर पद के लिए पूरी तैयारी के साथ चुनाव मैदान में उतर रही हैं और घर- घर जाकर लोगों से संपर्क कर आशीर्वाद ले रही हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि वे मेयर पद के लिए नामांकन दाखिल करेंगी.
बैठक में उपस्थित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने कहा कि अंतिम समय तक एक नाम पर सहमति बनाने का प्रयास किया जाएगा. इसके लिए जल्द ही शहर के बुद्धिजीवियों की एक और बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें एक नाम पर सामूहिक राय ली जाएगी.
बैठक में मुख्य रूप से मुफ्ती जिया उल्ल मुस्तफा, मुमताज खान, तहसीन हाशमी, फकरुद्दीन अंसारी, मोहम्मद इलियास मालिक, मौलाना अली रिजवी, गुलजार वारसी, सुल्तान अहमद, शाहनवाज अहमद, मौलाना शौकत अली, नासिर हुसैन, मोहम्मद युनुस, मोहम्मद इमरान, आफताब खान, जाहिद हुसैन, राजू अंसारी, पप्पू खान, असरफ अली, अफसर खान, मोहम्मद आरिफ, छोटू अंसारी, अरशद अंसारी, लियाकत अली सहित कई लोग उपस्थित थे. बैठक की अध्यक्षता नासिर हुसैन ने की, संचालन तहसीन हाशमी ने किया और धन्यवाद ज्ञापन इलियास मालिक ने किया.

