जमशेदपुर/ Afroj Mallick
जमशेदपुर के मानगो ईगल कॉलोनी, मुंशी मोहल्ला में आपसी विवाद के दौरान चाकूबाजी की घटना सामने आई है. इस घटना में 18 वर्षीय अफाक आलम अंसारी उर्फ गुड्डू घायल हो गया. मौके पर मौजूद अमन आलम ने बताया कि 20 वर्षीय वकील ने गुड्डू पर हमला किया है.

विज्ञापन
जानकारी के अनुसार दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था जिसने अचानक से हिंसक रूप ले लिया. वकील ने गुस्से में आकर अफाक पर चाकू से हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल अफाक को स्थानीय लोगों की मदद से एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी स्थिति अभी स्थिर बताई जा रही है. घटना के बाद आरोपी वकील मौके से फरार हो गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन
