जमशेदपुर: मंगलवार को दिनदहाड़े साकची थाना अंतर्गत पुराना बस स्टैंड के समीप स्थित सब्जी मंडी गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्रा उठा. गोली मानगो भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष को टार्गेट कर चलाई गई, मगर अपराधियों के मंसूबे विफल रहे. गोली भाजपा नेता राजेश सिंह को छूकर निकल गयी. उनके पैर में एक गोली लगी. उन्हें टीएमएच ले जाया गया है.

बताया जा रहा है, कि दो की संख्या में नकाबपोश अपराधियों ने सब्जी मंडी में राजेश सिंह को टारगेट कर गोलियां चलाई. एक गोली मैगजीन में ही फस गई, जबकि दूसरी गोली राजेश सिंह के चेहरे और पैर में जा लगी. जिसके बाद मंडी में अफरा- तफरी मच गई. किसी को कुछ समझ में आता इससे पहले ही अपराधी भागने में सफल रहे. उधर मामले की जानकारी मिलते ही साकची थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है.
बता दें कि राजेश सिंह सैंकी यादव हत्याकांड का आरोपी रहा है. हाल ही में जमानत पर छूटा है. मंगलवार को राजेश सब्जी लेने साकची पहुंचा था. जहां उसपर हमला हुआ. फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है.

Exploring world
