जमशेदपुर/ Afroz Mallik मानगो मुंशी मोहल्ला स्थित आवास प्लाजा अपार्टमेंट में शनिवार की शाम अचानक भीषण आग लग गई. आग लगते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. आसपास के लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए और तुरंत इसकी सूचना अग्निशमन विभाग तथा पुलिस प्रशासन को दी. सूचना मिलते ही अग्निशमन की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गईं.

अग्निशमन विभाग के जवान लगातार फ्लैट के अंदर और ऊपरी मंजिलों में लगी आग पर पानी की बौछार कर रहे हैं. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पूरा इलाका धुएं से भर गया. वहीं, पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद है और आसपास के लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा जा रहा है.
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है. राहत और बचाव कार्य जारी है. अब तक किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, हालांकि आग से संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचने की संभावना जताई जा रही है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
