जमशेदपुर/ Paramveer Patro सामाजिक पहल के तहत फेसबुक ग्रुप ‘जमशेदपुर मैत्री परिवार’ ने बड़ा बांकी स्थित भलुकबेड़ा प्राथमिक विद्यालय परिसर में सौ बच्चों के बीच उपहार वितरित किए. यह कार्यक्रम दुर्गा पूजा से पूर्व आयोजित किया गया, जिसमें समूह के सक्रिय सदस्यों ने बच्चों को नए कपड़े, जूते, कॉपी, पेंसिल, रबर, फल और कुर्सी आदि प्रदान किए.

फेसबुक ग्रुप पिछले 9 वर्षों से दुर्गा पूजा के पूर्व गरीब और वंचित बच्चों के बीच वस्त्र उपहार कार्यक्रम आयोजित करता आ रहा है. इसमें सदस्य अपनी क्षमता अनुसार बच्चों के लिए कपड़े, जूते, पाठ्य सामग्री और अन्य जरूरी वस्तुएं दान करते हैं. इस वर्ष भी 100 बच्चों को विशेष रूप से चयनित उपहार दिए गए.
कार्यक्रम में वर्णाली चक्रवर्ती, नीता बोस, अर्णब मित्रा, संदीप डे, मलय घोष, तारक नायक, रत्ना, संचिता डे, रुबी नंदी, राजीव डे, मनीषा घोष, चैताली पाणी, अमित राय, भवतोष पाल, अमिताभ बैनर्जी, नीलाशीष मजुमदार, पालोमी मजुमदार, अर्पिता राय, संदीप दत्ता, संजीव बोस, मुनमुन राय, शिवेंदु पाणी, मंजुरी मित्रा, जीत घोषाल, अनंदिता, सुमोना ज्योति पॉल, दीपांकर पॉल, आयुष मित्रा, उमा घोष और अर्जुन समेत कई सदस्यों ने सक्रिय योगदान दिया.
फेसबुक ग्रुप ‘जमशेदपुर मैत्री परिवार’ इलिस उत्सव, वस्त्र उपहार कार्यक्रम और गरीब मरीजों की सेवा जैसे सामाजिक कार्य भी नियमित रूप से करता है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
