जमशेदपुर: लोयोला स्कूल बिस्टुपुर के 12वीं कक्षा के छात्र संभव गणेश ने झारखंड राज्य पिकलबॉल ओपन चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिंगल और मिक्स्ड डबल्स वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर विद्यालय और शहर का नाम रोशन किया है. यह प्रतियोगिता रांची खेल गांव में आयोजित की गई थी.

गौरतलब है कि इससे पूर्व संभव ने शूटिंग और स्विमिंग प्रतियोगिता में रीजनल स्तर पर स्वर्ण पदक हासिल किया है. इसके साथ ही पिकलबॉल में भी काश्य पदक जीत चुके हैं. अब संभव 28 अगस्त 2025 से होने वाली नेशनल पिकलबॉल चैंपियनशिप में लोयोला स्कूल का प्रतिनिधित्व करने के लिए बेंगलुरु और हैदराबाद जाएंगे.
संभव गणेश आदित्यपुर निवासी और आदित्यपुर नगर निगम की पूर्व पार्षद अनुप्रीता रमण तथा समाजसेवी सह वरिष्ठ भाजपा नेता रमण चौधरी के छोटे पुत्र हैं. उनके बड़े भाई वर्तमान में एनआईटी दुर्गापुर में अध्ययनरत हैं और उन्होंने भी लोयोला स्कूल से 12वीं तक की शिक्षा प्राप्त की है.

