जमशेदपुर: ओलीडीह ओपी क्षेत्र में बीते 8 सितंबर को शराब पीने के दौरान हुए विवाद में फायरिंग कर घायल करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में सागर प्रसाद और हीरा यादव शामिल हैं. पुलिस ने आरोपियों के पास से पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किया है.

सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि 8 सितंबर को जगदम्बा होटल के पास शराब पीने के दौरान आपसी विवाद में बंटी शर्मा (21 वर्ष) को गोली मारकर घायल कर दिया गया था. मामले में सागर प्रसाद और हीरा यादव पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई थी. वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम बनाकर कार्रवाई की गई. टीम ने 9 सितंबर को रोड नंबर-15 के समीप NH-33 पर दोनों अभियुक्तों को घेरकर पकड़ा और पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस ने बताया कि दोनों ने पूछताछ में घटना को स्वीकार किया. सागर प्रसाद के निशानदेही पर दाईगुट्टू स्थित हीरा यादव के घर के बरामदे से घटना में प्रयुक्त हथियार और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया. पुलिस ने बताया कि सागर प्रसाद का पूर्व आपराधिक इतिहास है और वह पहले भी साकची थाना कांड संख्या-105/23, धारा-25 (1-बी) ए/26 आर्म्स एक्ट के मामले में आरोपित रह चुका है. इस घटना में शामिल अन्य अपराधियों की तलाश जारी है.
छापामारी दल में थाना प्रभारी नित्यानन्द प्रसाद, परवन साह, रविशंकर कुमार, रविन्द्र पाण्डेय, आरक्षी राहुल कुमार और मधुसूदन बानरा शामिल थे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
