जमशेदपुर: बारीगोड़ा के देवभूमि टोला निवासी 15 वर्षीय कुणाल कुमार का शव गुरुवार सुबह टेल्को थीम पार्क स्थित तालाब से बरामद हुआ. कुणाल 26 अगस्त की सुबह एक्सरसाइज के लिए वीएम पार्क गया था, लेकिन घर वापस नहीं लौटा. परिजनों ने काफी खोजबीन की, किंतु कोई सुराग नहीं मिला.

गुरुवार को तालाब में एक अज्ञात शव मिलने की सूचना पर परिवारजन मौके पर पहुंचे. कपड़ों और गले पर तिल के निशान से शव की पहचान कुणाल के रूप में की गई. मृतक कुणाल कक्षा 10वीं का छात्र था और एबीएमपी हाई स्कूल, रहड़गोड़ा में पढ़ता था.
शव मिलने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है और निष्पक्ष जांच की मांग की है. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की तफ्तीश में जुट गई है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
