जमशेदपुर: कोल्हान क्षेत्र के डीआईजी अनुरंजन केस्टोप्पा मंगलवार को जमशेदपुर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने पुलिस मुख्यालय में आगामी त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की.

जमशेदपुर पहुंचने पर डीआईजी को पुलिस बल द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इसके बाद उन्होंने जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर विधि-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया. बैठक में ईद, रामनवमी समेत आने वाले विभिन्न त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई. डीआईजी ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश देते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने पर जोर दिया. उन्होंने सभी थाना प्रभारियों और पुलिस पदाधिकारियों को सतर्क रहने, संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने और विधि- व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.
साथ ही डीआईजी ने लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर भी जोर देते हुए कहा कि पेंडिंग केसों को जल्द से जल्द निपटाने की दिशा में कार्रवाई तेज की जाए, ताकि आम लोगों को समय पर न्याय मिल सके.

