जमशेदपुर/ Afroz Mallik परसुडीह के खासमहल स्थित जगन्नाथ मंदिर से शुक्रवार को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा बड़े धूमधाम से निकाली गई. इस दौरान कई राजनीतिक दलों के लोगों के साथ किन्नर समाज के लोग भी शामिल हुए. और पूरे श्रध्दा के साथ शिरकत की. जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए थे.

भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा एक महत्वपूर्ण धार्मिक अवसर है, जिसमें भगवान जगन्नाथ, उनके भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की विशाल प्रतिमाओं को तीन भव्य रथों पर रखा जाता है और भक्तों द्वारा इन रथों को खींचा जाता है. यह एकता, समानता और भक्ति का प्रतीक है. जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए थे. पुलिस बल और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को तैनात किया गया था ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो. इसमें मुख्य रूप से जिप उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, पूर्व जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, समाजसेवी मुनमुन चक्रवर्ती, अजय मंडल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे.

