जमशेदपुर/ Afroz Mallik कायस्थ एकता मंच के बैनर तले सोमवार को उपायुक्त कार्यालय में प्रदर्शन कर मृतक संजय श्रीवास्तव के परिवार के लिए सुरक्षा और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई. इस दौरान जमशेदपुर के विभिन्न इलाकों से बड़ी संख्या में चित्रांश समाज के लोग एकत्र हुए और उपायुक्त तथा वरीय एसएसपी को लिखित आवेदन सौंपा.

मंच ने मांग की कि मृतक संजय श्रीवास्तव के परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए. गौरतलब है कि 17 मार्च 2025 को जमीन विवाद में 14 से 15 लोगों ने सामूहिक रूप से पीट-पीटकर संजय श्रीवास्तव की हत्या कर दी थी. इस मामले में 9 आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है जबकि 5 आरोपी अब भी फरार हैं.
कायस्थ एकता मंच का आरोप है कि परसुडीह थाना प्रशासन की ढिलाई के कारण फरार आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और परिवार को बार- बार धमकियां दे रहे हैं. मृतक के परिवार में बची चार बेटियों को जान से मारने और केस वापस लेने की धमकी दी जा रही है.

इस मौके पर चित्रांश समाज के लोगों ने एकजुटता का परिचय दिया और इंसाफ की आवाज बुलंद की. मौके पर युवा नेता शुभम सिन्हा, अजय सिन्हा, अशोक सिन्हा, निलरंजन सिन्हा, अमृत श्रीवास्तव, अंकिता श्रीवास्तव, सुप्रिया श्रीवास्तव, सुशीला देवी, आलोक सिन्हा, मनोरंजन सिन्हा, मनोज गौशाल, उर्मिला देवी, सुष्मिता कुमारी, प्रदीप रंजन, कृष्णा श्रीवास्तव, अमरेश श्रीवास्तव, संगीता श्रीवास्तव, मुरली प्रसाद वर्मा, कुलबास्कर सिन्हा, प्रदीप सिन्हा सहित कई लोग मौजूद रहे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
