जमशेदपुर/ Afroz Mallik आजाद नगर थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में शुक्रवार को रिंकू सिंह पूजा समिति के तत्वावधान में श्री श्री काली पूजा कमेटी द्वारा पंडाल निर्माण का भूमि पूजन बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ. पूजा की शुरुआत विधिवत मंत्रोच्चारण और हवन के साथ की गई, जिसमें समिति के पदाधिकारी एवं स्थानीय भक्तगणों ने हिस्सा लिया.

पूजन के दौरान मां काली से क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि और सभी भक्तों के कल्याण की कामना की गई. समिति के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष काली पूजा को भव्य और आकर्षक बनाने की तैयारी जोरों पर चल रही है. पंडाल की साज-सज्जा और सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी तेजी से जारी है.
कार्यक्रम में मुख्य रूप से नित्यानंद सिंह, मुन्ना सिंह, अनिल कुमार सिंह, राणा प्रताप सिंह, लालटुकार, दिलीप घोष, विनोद राय, जीतू सिंह परमार, राज सिंह, गौरव कुमार, रोहित सिंह, राम सिंह, पंकज दुबे समेत बम भोला उपस्थित थे. सभी ने मां काली के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पूजा-अर्चना की और समिति की सफलता एवं क्षेत्र की खुशहाली की प्रार्थना की.
स्थानीय लोगों ने इस धार्मिक आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के पर्व समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करते हैं. भूमि पूजन कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.

