जमशेदपुर: कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर में बीती रात करीब 10 बजे हुए गोलीकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे से पहले ही गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त देसी पिस्टल जब्त कर ली है. बता दें कि गुरुवार की रात फारूकी मस्जिद के पास अज्ञात अपराधियों ने तौकिर उर्फ गोरा को गोली मार दी थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी.

विज्ञापन
घटना के बाद पुलिस तुरंत सक्रिय हुई और अभियान चलाते हुए मुख्य आरोपी मसूद इक़बाल उर्फ अयान को गिरफ्तार कर लिया. सिटी एसपी कुमार शिवाशीष के अनुसार, आरोपी के पास से एक देसी पिस्टल और घटनास्थल से छह फायर किए गए खोखे बरामद किए गए हैं. पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है.

विज्ञापन
