जमशेदपुर: कदमा थाना पुलिस ने चोरी की दो स्कूटी के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार, 26 नवंबर 2025 को अभिषेक प्रसाद के लिखित आवेदन के आधार पर उनकी Honda Dio स्कूटी (रजि सं0-JH05CB9662) चोरी होने का मामला दर्ज किया गया था.

अनुसंधान के क्रम में 27 नवंबर 2025 को रात करीब 11 बजे कदमा- सोनारी लिंक रोड पर औचक चेकिंग के दौरान पुलिस ने चोरी की पहली स्कूटी के साथ हनि ठाकुर और सन्नी राम को गिरफ्तार किया. पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की और बताया कि उन्होंने सोनारी थाना क्षेत्र से एक और Honda Dio स्कूटी (रजि सं0-JH05BT6081) भी चोरी की थी. दूसरी स्कूटी अभियुक्तों के निशानदेही पर फार्म एरिया से बरामद की गई. पूछताछ के बाद गिरफ्तार अभियुक्तों में हनि ठाकुर और सन्नी राम को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
