जमशेदपुर: शहर में लगातार हो रही आपराधिक वारदातों के बीच शुक्रवार सुबह कदमा थाना क्षेत्र में एक और चौंकाने वाली घटना हुई. लिंक रोड पर मॉर्निंग वॉक कर रहे फुटबॉल खिलाड़ी रामदेव सिंह से दो नकाबपोश अपराधियों ने बंदूक की नोक पर सोने की चेन छीन ली.

रामदेव सिंह रोजाना की तरह टहल रहे थे, तभी बाइक पर सवार दो नकाबपोश युवक तेज रफ्तार से आए और उन्हें रोक लिया. अपराधियों ने पिस्टल दिखाकर डराया और गले से चेन छीनकर फरार हो गए. घटना इतनी अचानक हुई कि आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते उससे पहले ही अपराधी हथियार लहराते हुए भाग निकले.
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और टहल रहे लोग डर से दूर हट गए. कुछ लोगों ने शोर मचाकर अपराधियों को रोकने की कोशिश भी की, लेकिन असफल रहे. सूचना मिलते ही कदमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके में नाकाबंदी शुरू कर दी. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके.
स्थानीय लोगों ने घटना पर नाराजगी जताई और कहा कि मॉर्निंग वॉक और जॉगिंग के लिए निकलना अब असुरक्षित हो गया है. उन्होंने पुलिस से गश्त बढ़ाने और अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
