जमशेदपुर: कदमा थाना अंतर्गत शास्त्री नगर में रविवार को चापड़बाजी की घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसे ईलाज के लिए टीएमएच ले जाया गया है. युवक की पहचान मसूद इक़बाल (21) के रूप में हुई है.

विज्ञापन
सूचना मिलते ही कदमा थाने की पुलिस टीएमएच पहुंची और मामले की तफ्तीश में जुट गई है. थाना प्रभारी अलोक दुबे ने बताया कि युवक के परिजनों से पूछताछ चल रही है घटना कैसे घटी यह स्पष्ट नहीं है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया जाएगा. फिलहाल घायल युवक की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है.

विज्ञापन
