जमशेदपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, जुगसलाई नगर द्वारा संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में विजयादशमी उत्सव सह पथ संचलन का आयोजन एमई. स्कूल रोड स्थित राजस्थान शिव मंदिर से प्रारम्भ होकर नगर भ्रमण करते हुए सम्पन्न हुआ.

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्चन एवं शस्त्र पूजन के साथ हुआ. इसके उपरांत हुए बौद्धिक सत्र में मुख्य वक्ता प्रांत प्रचारक गोपाल जी ने समाज में सकारात्मक परिवर्तन हेतु “पंच परिवर्तन” का आह्वान किया. इसके तहत नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता.
सामाजिक समरसता का विस्तार. कुटुंब प्रबोधन द्वारा परिवार में संस्कार. पर्यावरण संरक्षण हेतु जनसहभागिता.
स्व का बोध- आत्मचिंतन और आत्मगौरव.

उन्होंने कहा कि यह परिवर्तन केवल संगठन तक सीमित नहीं, बल्कि संपूर्ण समाज के जागरण और निर्माण की दिशा में एक संगठित प्रयास है. यही प्रयास एक विकसित, संगठित और संवेदनशील राष्ट्र की नींव बनेगा. संघ के 100 वर्ष सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण को समर्पित हैं.

इस अवसर पर मुख्य अतिथि अनिल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष चैंबर ऑफ कॉमर्स, जमशेदपुर विभाग संचालक इंद्र अग्रवाल, महानगर कार्यवाह रविन्द्र नारायण, नगर संघचालक अवध किशोर बरनवाल, राजकुमार बरनवाल, महेश साहू, नीरज साव, अनिल अग्रवाल, सुमित गोयल, संतोष साहू, गौरव खंडेलवाल, वायु सिंगोदिया एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे.


