जमशेदपुर/ Afroz Mallik जुगसलाई थाना अंतर्गत बलदेव बस्ती की एक 12 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ बस्ती के ही युवक राजा राव द्वारा सोमवार देर रात घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास किए जाने का मामला प्रकाश में आया है. मंगलवार को परिजनो ने युवक की पिटाई कर जुगसलाई पुलिस के हवाले किया है. पुलिस मामला दर्ज कर करवाई में जुटी है.

विज्ञापन
परिजनों के मुताबिक सोमवार की देर रात युवती को अकेला पाकर राजा राव उसके कपड़े फाड़कर दुष्कर्म करने का प्रयास कर रहा था तभी परिजनों की नजर उसपर पड़ी और उसे धर दबोचा और पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया. परिजन देर रात तक थाने में जमे रहे. परिजन आरोपी युवक पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

विज्ञापन
