जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रिंकू सिंह ने मंगलवार को सघन जनसंपर्क अभियान चलाया. उन्होंने स्टेशन रोड, वीर कुंवर सिंह चौक, दूबे मुहल्ला और नया बाजार क्षेत्र में लोगों से समर्थन मांगा.

उनके समर्थन में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया. सम्मेलन में युवाओं ने क्रम संख्या 08, चुनाव चिह्न “ईंटें” छाप पर मतदान कर भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया.

इस दौरान पूर्व विधायक व पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां ने भी क्षेत्र में दौरा कर समर्थन जताया. युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज और जिलाध्यक्ष नीतीश कुशवाहा समेत कई नेताओं ने विकास, पारदर्शिता और सुशासन के मुद्दे पर रिंकू सिंह को समर्थन देने की अपील की. सम्मेलन के अंत में कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और चुनावी अभियान तेज करने का संकल्प लिया.

