जमशेदपुर/ Afroj Mallick

घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन की ऐतिहासिक जीत के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है. रविवार को झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व नगर अध्यक्ष अमीर अली अंसारी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल घाटशिला पहुंचा और विजयी विधायक को पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं.
अमीर अली अंसारी ने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास, संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का नतीजा है. उन्होंने आशा जताई कि सोमेश चंद्र सोरेन क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देंगे और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे.
कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह जीत जनसरोकारों की जीत है और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है. प्रतिनिधिमंडल ने विधायक से सड़क, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को प्राथमिकता देने की मांग भी की.
कार्यक्रम में पूर्व जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद मिर्जा, सोनू खान, छोटा टुडू, अभिजीत बोस, मोहम्मद शमीम, लालू मुखी सहित कई कार्यकर्ता व स्थानीय लोग उपस्थित थे.

