जमशेदपुर/ Afroz Mallik टाटानगर स्टेशन रोड स्थित संकटा सिंह पेट्रोल पंप और चाइबासा बस स्टैंड के पास सड़क की स्थिति बेहद जर्जर हो चुकी है. वहीं घाघीडीह के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण सड़कों में भारी टूट- फूट हो गई है. इससे स्थानीय लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.


इसी समस्या को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल सारंगी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने खराब सड़क व्यवस्था और जलजमाव की समस्या से अवगत कराते हुए शीघ्र समाधान की मांग की. उपायुक्त ने आश्वासन दिया कि संबंधित विभाग को निर्देशित कर जल्द से जल्द मरम्मत कार्य शुरू कराया जाएगा ताकि आमजन को राहत मिल सके.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
