जमशेदपुर: आदिवासी संगठनों द्वारा पड़हा राजा सोमा मुंडा की हत्या के विरोध में शनिवार को झारखंड बंद का आह्वान किया गया. बंद का उद्देश्य अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना और आदिवासी पारंपरिक व्यवस्था की रक्षा बताया गया है.


हालांकि झारखंड बंद का जमशेदपुर में कोई खास असर देखने को नहीं मिला. शहर में जनजीवन पूरी तरह सामान्य रहा और बाजार खुले रहे. जमशेदपुर के सभी प्रमुख बाजारों में दुकानें सामान्य रूप से खुली रहीं. शहर के विभिन्न मार्गों पर यातायात भी सामान्य रूप से चलता रहा और किसी तरह का सड़क जाम या प्रदर्शन देखने को नहीं मिला.
बस सेवा भी रही पूरी तरह चालू
बंद के दौरान शहर से बाहर जाने वाली और शहर के अंदर चलने वाली सभी बसें सामान्य रूप से चलती रहीं. सार्वजनिक परिवहन पर बंद का कोई प्रभाव नहीं पड़ा, जिससे आम लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा.

