जमशेदपुर/ Afroz Mallik झारखंड आंदोलन के प्रणेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर जनता दल (यूनाइटेड) नेता भवानी सिंह ने गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि गुरुजी का जाना झारखंड की राजनीति और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है.

विज्ञापन
भवानी सिंह ने कहा कि शिबू सोरेन केवल एक राजनेता नहीं थे, बल्कि वे आदिवासी समाज की सशक्त आवाज़ थे. उनका पूरा जीवन संघर्ष, बलिदान और समर्पण का प्रतीक रहा है. उनका योगदान सदैव झारखंड के लोगों के हृदय में जीवित रहेगा. उन्होंने प्रार्थना करते हुए कहा कि ईश्वर दिशोम गुरु को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवारजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें. उनका जाना झारखंड की राजनीतिक विरासत का एक युग समाप्त होने जैसा है. गुरुजी को अंतिम जोहार.

विज्ञापन
