जमशेदपुर: रोटरैक्ट क्लब ऑफ सोशल क्रू ने जय व्रत रघुवंशी को रोटरैक्टर ऑफ द मंथ के रूप में सम्मानित किया है. इस अवसर पर क्लब सर्विस डायरेक्टर रोट्र. अल्फिया अहमद ने बधाई देते हुए कहा कि जय व्रत रघुवंशी की सेवा और समर्पण की भावना वास्तव में प्रेरणादायक है.

उन्होंने कहा कि रोटरैक्ट के सदस्य के रूप में जय व्रत रघुवंशी की प्रतिबद्धता और सेवा भाव ने समुदाय में महत्वपूर्ण प्रभाव डाला है. इस सम्मान से उन्हें भविष्य में भी अपनी सेवा और नेतृत्व क्षमता को बढ़ाने की प्रेरणा मिलेगी.
रोट्र. अल्फिया अहमद ने कहा कि रोटरैक्ट परिवार का हिस्सा होने के नाते सभी सदस्यों को एक- दूसरे का समर्थन और प्रोत्साहन करना चाहिए. रोटरैक्ट क्लब ऑफ सोशल क्रू, ज़ोन IV, RID 3250 की यह पहल रोटरैक्ट के सदस्यों को प्रेरित करने और उनकी सेवा भावना को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
