जमशेदपुर/ Prerna Ojha जिला मुख्यालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में मंगलवार को जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया. इस अवसर पर उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं. बड़ी संख्या में लोग अपनी व्यक्तिगत और सामूहिक समस्याओं से संबंधित आवेदन लेकर पहुंचे.

नागरिकों ने वृद्धा, दिव्यांग और विधवा पेंशन का लंबित भुगतान, विद्यालय में नामांकन, फीस माफी, रोजगार उपलब्धता, भूमि विवाद समाधान, सड़क और नाली निर्माण, चौकीदार की दूसरी नियुक्ति, राशन कार्ड अद्यतन, आर्म्स लाइसेंस तथा मुख्यमंत्री मइंया सम्मान योजना का लाभ दिलाने जैसी मांगें रखीं. विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़े प्रतिनिधिमंडलों ने भी ज्ञापन सौंपा.
उप विकास आयुक्त ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को सभी आवेदनों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने और निर्धारित समय सीमा के भीतर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी निराकरण जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
