जमशेदपुर: समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों से मुलाकात की. उपायुक्त ने एक- एक कर लोगों की समस्याएं, सुझाव और शिकायतें सुनीं तथा संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित समाधान के लिए आवश्यक दिशा- निर्देश दिए.

जन शिकायत निवारण दिवस में पेंशन, आर्थिक सहयोग, दुकान आवंटन, लंबित वेतन भुगतान, घरेलू विवाद, जमीन विवाद, चिकित्सा सहयोग, अवैध जमाबंदी को रद्द करने, आधार सीडिंग, अनुकंपा पर नियुक्ति, स्थानांतरण, नाली निर्माण, म्यूटेशन, ऋण माफी, रास्ता निर्माण सहित जनहित से जुड़े अनेक मुद्दों पर आवेदन प्राप्त हुए. विभिन्न प्रखंडों से आए ग्रामीणों और शहरी क्षेत्र के लाभुकों ने अपनी-अपनी समस्याएं रखीं.
उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त प्रत्येक आवेदन पर समयबद्ध, पारदर्शी और संवेदनशील कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि समाधान में अनावश्यक विलंब न हो और प्रत्येक मामले की नियमित मॉनिटरिंग की जाए. उपायुक्त ने कहा कि जन शिकायत निवारण दिवस का उद्देश्य लोगों की समस्याएं सीधे सुनना और उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है, ताकि नागरिकों को समय पर राहत मिल सके.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
