जमशेदपुर/ Paramveer Patro समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में मंगलवार को आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस के दौरान उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने जिले के विभिन्न प्रखंडों और शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं. इस अवसर पर 60 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर सुनवाई करते हुए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया.

जन शिकायत निवारण दिवस में आए आवेदनों में बिल्डर के विरुद्ध शिकायत, टेंडर प्रक्रिया में अनियमितता, मंइयां सम्मान योजना का लाभ लेने में कठिनाई, ऑनलाइन फ्रॉड, घर खाली कराने का विवाद, निजी विद्यालयों की फीस माफी, जमीन विवाद, इंटर्नशिप, अनुकंपा नियुक्ति, राशन कार्ड समस्या, आर्म्स लाइसेंस निर्गमन, पारिवारिक विवाद, दुकान आवंटन, सड़क मरम्मत और अवैध अतिक्रमण जैसे मुद्दे प्रमुख रहे. इसके अलावा जनहित के कई ज्ञापन भी उपायुक्त को सौंपे गए.
उपायुक्त ने कहा कि जन शिकायत निवारण दिवस का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं को सीधे सुनना और उनका त्वरित एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करना है. उन्होंने सभी वरीय और विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सार्वजनिक योजनाओं के लाभ और विधि-व्यवस्था से संबंधित मामलों पर विशेष प्राथमिकता के साथ कार्रवाई करें. उन्होंने यह भी कहा कि नागरिकों की समस्याओं का निपटारा न्यायपूर्ण और पारदर्शी ढंग से होना चाहिए.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
