जमशेदपुर: पुलिस ने पोटका थाना अंतर्गत एक पेट्रोल पंप से लूट के मामले में गिरफ्तार कुख्यात अपराधी फिरोज अंसारी उर्फ जल्ला फिरोज को पूछताछ के बाद रविवार को प्रेस कांफ्रेंस में भेज दिया है. मालूम हो कि फिरोज दो दिन पूर्व पुलिस के हत्थे चढ़ा था मगर इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी. अंततः रविवार को एसएसपी ने प्रेस कांफ्रेंस कर इसका खुलासा किया.


कपाली निवासी जल्ला फिरोज की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त देसी कट्टा और दो गोली बरामद किया है. एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि घटना में शामिल दूसरे आरोपी अफजल अंसारी को जमशेदपुर पुलिस ने ओडिशा पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने पेट्रोल पंप में लूट की घटना को अंजाम देने के बाद ओडिशा के रायरंगपुर में भी एक दुकानदार को गोली मारकर लूट लिया था. उन्होंने बताया कि फिरोज अंसारी के खिलाफ झारखंड समेत छत्तीसगढ़ और उड़ीसा में कई मामले दर्ज है.

