जमशेदपुर: समाहरणालय सभागार में शनिवार को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में ओडीएफ प्लस मॉडल गांव, शौचालय निर्माण, गोबर गैस प्लांट, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट और हर घर नल जल योजना की प्रगति की समीक्षा की गई. उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी बहु- ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं की वास्तविक पूर्णता तिथि प्रस्तुत करें और परिसंपत्तियों को प्राथमिकता के आधार पर वेबसाइट पर अपलोड करें.

उन्होंने शौचालय निर्माण कार्य में तेजी लाने पर जोर दिया और आकांक्षी प्रखंड मुसाबनी के सभी गांवों को अगले 10 दिनों के भीतर ओडीएफ प्लस मॉडल घोषित करने का निर्देश दिया.
बैठक में निदेशक एनईपी, कार्यपालक अभियंता (पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल) जमशेदपुर/आदित्यपुर, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, जिला समन्वयक और प्रखंड कोऑर्डिनेटर मौजूद रहे.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
