जमशेदपुर: शिक्षा समाज की रीढ़ है और इसका दीप बुझना नहीं चाहिए, इसी संकल्प के साथ मंगलवार को पोटका प्रखंड अंतर्गत जादूगोड़ा स्थित +2 उच्च विद्यालय परिसर में भवन निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास पोटका विधानसभा के विधायक संजीव सरदार ने किया.

इस अवसर पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि विद्यालय का नया भवन छात्रों के लिए सशक्त शैक्षिक वातावरण तैयार करेगा और शिक्षा के स्तर में गुणात्मक सुधार लाएगा. उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि पोटका विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक विद्यार्थी, विशेषकर बेटियों को उच्च स्तरीय शिक्षा उपलब्ध हो. इसके लिए विद्यालयों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है.
विधायक ने कहा कि बेहतर माहौल से बच्चों का मनोबल बढ़ेगा और पढ़ाई में उनकी रुचि भी बढ़ेगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि शिक्षा के क्षेत्र को सरकार ने प्राथमिकता दी है और अविरल गति से कार्य जारी है ताकि क्षेत्र का हर बच्चा उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ सके.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
