जमशेदपुर: उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर जिला खनन विभाग ने अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. मानगो थाना क्षेत्र में छापेमारी के दौरान एक बालू लदा वाहन JH05DH- 0750 पकड़ा गया, जिसकी वैध परमिट नहीं थी.

विज्ञापन
जिला खनन पदाधिकारी ने कहा कि आगे भी अवैध खनन और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए जिले भर में सतत निगरानी और छापेमारी अभियान जारी रहेगा. जब्त हाइवा को स्थानीय पुलिस के हवाले कर जांच की जा रही है. जिला प्रशासन अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है. इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

विज्ञापन
