जमशेदपुर: उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर जिले में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण की रोकथाम के लिए जिला खनन कार्यालय की टीम ने गुरुवार देर रात बड़े पैमाने पर छापेमारी अभियान चलाया.

छापेमारी के दौरान श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र के मौजा चंदनपुर में लगभग 10,500 सीएफटी बालू का अवैध भंडारण पाया गया. मौके पर ही बालू को विधिवत जप्त कर श्यामसुंदरपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई.
इसी क्रम में धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के काजू बागान भालकी मोड़ के पास अवैध रूप से बालू परिवहन करते हुए दो हाईवा वाहन (क्रमांक JH05BZ- 4154 और JH05CB-6407) को जप्त किया गया. दोनों वाहनों के खिलाफ धालभूमगढ़ थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है.

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि खनन संसाधनों के संरक्षण और राजस्व हानि की रोकथाम के लिए लगातार सघन अभियान चलाया जाएगा और दोषियों पर कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
