जमशेदपुर: एमजीएम थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए ग्राम मुखियाडांगा से नाबालिग सहित एक शातिर अपराधी अनिक कुमार सिंह को स्वचालित देशी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी अवैध हथियार छुपाकर किसी बड़ी घटना की योजना बना रहा है.

विज्ञापन
छापामारी के दौरान आरोपी के घर के पीछे जमीन में छुपाई गई स्वचालित देशी पिस्तौल बरामद की गई. पूछताछ में अनिक कुमार सिंह ने बताया कि वह हथियार बिहार से लाया था और नाबालिग साथी के साथ सोशल मीडिया पर हथियार के साथ तस्वीर साझा कर दहशत फैलाने की कोशिश कर रहा था.
इस मामले में एमजीएम थाना कांड संख्या 186/2025 के तहत आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
